मंदसौर / मुख्यमंत्री कृषक जीवन कल्याण योजना की कण्डिका 4(01) के तहत कृषि कार्य में कृषि यत्रों का उपयोग करते हुए दुर्घटना में मृत्यु अथवा अंग भग होने पर आर्थिक सहायता देने का प्रावधान है। रेवासदेवड़ा निवासी शिवनारायण कुमावत की कृषि कार्य के दौरान मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर श्रीमती अदिती गर्ग द्वारा मृतक के निकटतम वारिस भमरीबाई को 4 लाख रू की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।
posted by : Admin/Pointer Media
12 Mar 2026, 07:43 PMकृषि कार्य में मृत्यु होने पर 4 लाख रू की आर्थिक सहायता स्वीकृत
