भवानीमंडी | एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मादक पदार्थ तस्करी के मामले में 6 माह से फरार चल रहे आरोपी को भवानीमंडी  पुलिस ने आखिरकार पकड़ लिया। पुलिस ने लगातार निगरानी और पुख्ता इनपुट के आधार पर पगारिया क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को धर-दबोचा।
पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि थाना भवानीमंडी के प्रकरण संख्या 253/2025 में दर्ज धारा 8/15 व 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत वांछित आरोपी दीपक लाल (30) लंबे समय से पुलिस को चकमा दे रहा था। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार ठिकाने बदल रहा था।

काली माता मंदिर के पास छिपा था आरोपी:-

गिरफ्तार आरोपी दीपक लाल पुत्र बालूराम, जाति मेघवाल, निवासी काली माता मंदिर के पास, पगारिया, थाना पगारिया, जिला झालावाड़ बताया गया है। पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी इलाके में सक्रिय है, जिसके बाद टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
विशेष टीम बनाकर हुई कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर भवानीमंडी वृत्त में विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और वृत्ताधिकारी के सुपरविजन में थानाधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में टीम ने सटीक प्लानिंग के साथ कार्रवाई को अंजाम दिया।

टीम जिसने दबोचा आरोपी:-

प्रमोद कुमार, पु.नि., थानाधिकारी भवानीमंडी
जगदीशराम, उ.नि.
तेजेन्द्र सिंह, कांस्टेबल 1379