बुढ़ा/घनश्याम पाटीदार/ क्षेत्र के नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करने के उद्देश्य से कल, 7 फरवरी (शनिवार) को प्रातः 10 बजे से बुढ़ा में एक विशाल नि:शुल्क नेत्र जाँच एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर विक्रांत आई हॉस्पिटल, लायंस क्लब मंदसौर एवं रुद्राक्ष हॉस्पिटल, बुढ़ा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित होगा।
​शिविर में अनुभवी विशेषज्ञ डॉ. विक्रांत भावसार (M.B.B.S., D.O.M.S., FCO) द्वारा आँखों की विभिन्न समस्याओं जैसे मोतियाबिंद, कालापानी, नाखूना, और बच्चों की आँखों में पानी आने जैसी बीमारियों की नि:शुल्क जाँच की जाएगी। साथ ही, मरीजों को नि:शुल्क दवाइयाँ भी वितरित की जाएंगी।
​शिविर में जिन मरीजों को मोतियाबिंद के ऑपरेशन के लिए चयनित किया जाएगा, उनका ऑपरेशन एवं लेंस प्रत्यारोपण विक्रांत आई हॉस्पिटल, मंदसौर में पूरी तरह नि:शुल्क किया जाएगा। संस्था द्वारा मोतियाबिंद के मरीजों के लिए काले चश्मे और दवाओं की भी मुफ्त व्यवस्था रहेगी।
​शिविर में मरीज ​हृदय रोग, अस्थमा, बी.पी. या मधुमेह (Diabetes) के रोगी अपनी नियमित दवाइयाँ साथ लेकर आएं। ​ऑपरेशन के लिए चयनित मरीज अपना आधार कार्ड, वोटर आई.डी. और 2 पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य रूप से साथ लाएं। ​अधिक जानकारी या पंजीकरण के लिए रुद्राक्ष हॉस्पिटल के मोबाइल नंबर 8442096717 या 8209191417 पर संपर्क किया जा सकता है।