दलौदा। मंदसौर पुलिस ने 'ऑपरेशन मुस्कान' के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। दलौदा थाना पुलिस ने 26 जनवरी को अपहृत हुई 16 वर्षीय नाबालिग बालिका को उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा से सकुशल बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी मोहम्मद शकील (32), निवासी मेरठ को गिरफ्तार किया है।

​पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मीणा के निर्देशन में चली इस कार्रवाई में पुलिस टीम ने तकनीकी कौशल का परिचय देते हुए करीब 150 सीसीटीवी कैमरों की खाक छानी। 700 किलोमीटर तक पीछा करने के बाद टीम आरोपी तक पहुँचने में सफल रही। थाना प्रभारी शुभम व्यास ने बताया कि बालिका को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। इस कार्रवाई में साइबर सेल की भी अहम भूमिका रही।