मल्हारगढ़/गोपाल मालेचा/ भारतीय जनता पार्टी मंडल मल्हारगढ़ के अध्यक्ष आशीष विजयवर्गीय ने बताया कि एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आज संपन्न हुई। बैठक में मुख्य रूप से आजीवन सहयोग निधि संग्रहण अभियान की सफलता और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
​बैठक में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पार्टी पदाधिकारी और बड़ी संख्या में निष्ठावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे। वक्ताओं ने संबोधित करते हुए कहा कि संगठन की मजबूती के लिए समर्पण निधि का विशेष महत्व है। कार्यकर्ताओं को आह्वान किया गया कि वे घर-घर जाकर पार्टी की विचारधारा से लोगों को जोड़ें और निधि संग्रहण के लक्ष्य को समय सीमा में पूर्ण करें।
​आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया गया कि बूथ स्तर पर पार्टी को और अधिक सक्रिय बनाया जाएगा। बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं के सुझावों को सुना गया और आगामी अभियानों के लिए जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक के अंत में मंडल अध्यक्ष द्वारा सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया गया और एकजुट होकर संगठन के कार्यों को गति देने का संकल्प लिया गया। बैठक में मंडल के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और सक्रिय कार्यकर्ता बंधु उपस्थित रहे ।