मन्दसौर/गोपाल मालेचा/ मेघवाल समाज विकास परिषद, जिला मन्दसौर के तत्वावधान में आगामी 8 फरवरी 2026, रविवार को जिला स्तरीय संत शिरोमणि रविदास जन्मोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10 बजे अम्बेडकर चौराहे से एक विशाल रैली के साथ होगी, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए नई आबादी स्थित संजय गाँधी उद्यान पहुँचेगी।
इस अवसर पर 'धर्मसभा एवं सम्मान समारोह' का आयोजन किया जाएगा, जिसमें समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, सेवानिवृत्त अधिकारियों, कर्मचारियों और सक्रिय कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा। दोपहर 3 बजे से 'समता भोज' का आयोजन होगा। आयोजन समिति ने समस्त समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।
posted by : Admin/Pointer Media
06 Feb 2026, 04:06 PMमन्दसौर में 8 फरवरी को मनेगा संत शिरोमणि रविदास जन्मोत्सव, भव्य रैली और सम्मान समारोह का आयोजन
