मल्हारगढ/ स्थानीय जागृति हाई स्कूल में 77 वां गणतंत्र  दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया ।सर्वप्रथम विद्यालय परिसर से घोष के साथ महू नीमच मार्ग से होते हुए रैली निकाली गई।रैली का समापन विद्यालय परिसर में हुआ उसके पश्चात विद्यालय के संचालक मुकेश साहू ने ध्वजारोहण किया । 

इस अवसर पर सैनिक के रूप में आए छात्रों ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की । कार्यक्रम को मंचासीन सेवा निवृत्त वरिष्ठ शिक्षक श्री अशोक विजयवर्गीय व अभिभाषक श्री विनोद कुमार राठौर ने सम्बोधित करते हुए बच्चों का मार्गदर्शन किया । इस अवसर पर गुप्ता स्टेशनरी के संचालक शांतिलाल गुप्ता के साथ काफी संख्या में अभिभावक भी उपस्थित थे । 

बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ पीटी प्रदर्शन व आदि कार्यक्रमों में उत्साहपूर्वक भाग लिया जिसे समारोह में उपस्थित अतिथियों व अभिभावकों ने काफी सराहा ।

 विद्यालय के अभिभावक श्री सुनिल जी माली ने अपने बच्चों की पढ़ाई से प्रभावित होकर अपनी तरफ से सभी बच्चों व विद्यालय परिवार से जुड़े समस्त महानुभावों के लिए सामुहिक भोज की घोषणा की कार्यक्रम के सफल संचालन में स्टॉफ अरविंद राठौर, पूजा मालवीय, पूजा सिंघम,मनीषा मालवीय, संगीता सोनावा,खुशी राठौर, दीपाली राठौर, काजल गुर्जर आदि का सराहनीय सहयोग रहा। 

कार्यक्रम का सफल संचालन तृप्ति साहू ने किया व आभार संचालक मुकेश साहू ने  माना अंत मे मिठाई वितरण के साथ विद्यार्थी परिषद के द्वारा भी बच्चों को टॉफी वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ ।