भवानीमंडी । ( जगदीश पोरवाल ) आज के दौर में सच्ची निष्ठा, लगन, ईमानदारी ,गंभीरता पूर्वक व समय से पूर्व नियमानुसार कामकाज करने वाले बहुत कम सरकारी कर्मचारी मिलेंगे । 
एस आई आर कार्यक्रम में उत्कृष्ट  कार्य संपादन करने वाले भू अभिलेख निरीक्षक बीएलओ सुपरवाइजर राजेश कुमार गुप्ता को 16वें राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर रविवार को जयपुर में राज्य स्तर पर सम्मानित किया जाएगा ।
गुप्ता ने राज्य निर्वाचन विभाग द्वारा विशेष ग्रहण पुनरीक्षण कार्यक्रम को पूरी लगन के साथ शत प्रतिशत संपन्न करवाया उनकी इस कार्यप्रणाली को लेकर ही उन्है राज्य स्तर पर जयपुर में सम्मानित किया जा रहा है ।

चयनित अधिकारों की सम्मान सूची में शामिल है राजेश गुप्ता

राजस्थान निर्वाचन आयोग के द्वारा विशेष गहन पुननिरीक्षण कार्यक्रम (SIR) में उत्कृष्ट कार्य संपादन के लिए राजेश कुमार गुप्ता का राज्य स्तर पर सम्मान के लिए चयन किया गया है। गुप्ता को 16 राष्ट्रीय मतदाता दिवस का अवसर पर रविवार 25 जनवरी को राजस्थान इंटरनेशनल सेंटर जयपुर में आयोजित राष्ट्रीय मतदाता दिवस सम्मान समारोह में राजस्थान के राज्यपाल श्री हरिभाऊ बागडे, मुख्य सचिव राजस्थान सरकार वी. श्रीनिवास, एवं मुख्य चुनाव अधिकारी राजस्थान नवीन महाजन के द्वारा प्रदेश के चयनित अधिकारियों का सम्मान किया जाएगा।