बड़ोद / थाने से सोमवार दोपहर 1:00 बजे प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार नगर के गांधी चौक निवासी 81 वर्षी बुजुर्ग महिला भगवंता बाई पति इंदर सिंह के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों द्वारा काफी तलाश करने के बाद भी महिला का कहीं पता नहीं चला तो बड़ोद थाना पहुंचकर गुमशुदी की शिकायत दर्ज करवाई गई । परिजनों ने पुलिस को बताया कि बुजुर्ग महिला 2 जनवरी को घर से बिना बताए कहीं चली गई है शाम तक वापस नहीं आई तो आसपास के क्षेत्र व रिश्तेदारों के यहां तलाश करने के बावजूद पता नहीं चल पाया है । बड़ोद पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है । पुलिस द्वारा महिला की तलाश शुरू कर दी गई है । आसपास के सीसीटीवी कैमरा की जांच की जा रही है तथा संभावित स्थानों पर पूछताछ की जा रही है । पुलिस ने आमजन से भी अपील की है की यदि किसी को बुजुर्ग महिला के संबंध में कोई जानकारी मिले तो तुरंत बड़ोद पुलिस को सूचित करें ।
posted by : Admin/Pointer Media
20 Jan 2026, 09:59 PM81 वर्षीय बुजुर्ग महिला हुई लापता बड़ोद पुलिस ने परिजनों की शिकायत के बाद मामला किया दर्ज
