कलेक्टर अदिति गर्ग के नाम अपर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, 10 दिन में कार्रवाई नहीं तो आंदोलन शासकीय भूमि मामले में शिवसेना (UBT) का अल्टीमेटम

मंदसौर। नगर परिषद पिपलियामंडी क्षेत्र के टीलाखेड़ा वार्ड में स्थित शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे और कॉलोनी निर्माण के खिलाफ शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठाकरे) द्वारा आज मंदसौर कलेक्ट्रेट पहुंचकर जोरदार विरोध दर्ज कराया गया, इस दौरान शिवसेना (UBT) के पदाधिकारियों ने कलेक्टर अदिति गर्ग के नाम अपर कलेक्टर एकता जायसवाल को ज्ञापन सौंपते हुए मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की, एवं शिवसेना (UBT) के नेतृत्व में दिए गए इस ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि टीलाखेड़ा वार्ड के सर्वे नंबर 7/2/7  की शासकीय भूमि पर भू-माफियाओं द्वारा वर्षों से अवैध कब्जा कर कॉलोनी काटी जा रही है और आम जनता को प्लॉट बेचकर शासन को भारी राजस्व नुकसान पहुंचाया जा रहा है, इस मौके पर क्षेत्र की करीब सेकड़ो लोगो के साथ श्यामा बाई शिव मंडली भी कलेक्ट्रेट पहुंचीं है, जिन्होंने शासकीय भूमि पर हो रहे अवैध कब्जों को लेकर अपना आक्रोश व्यक्त किया एवं महिलाओं ने कहा कि यदि समय रहते प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की तो भविष्य में स्थिति और गंभीर हो सकती है, ज्ञापन में शिवसेना (UBT) ने स्पष्ट रूप से मांग की कि अवैध कॉलोनी को तत्काल हटाया जाए, कॉलोनी नाइजर एवं भू-माफियाओं के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए, तथा संबंधित नगर परिषद व राजस्व अधिकारियों की भूमिका की जांच की जाए, शिवसेना (UBT) ने प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 10 दिनों के भीतर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो पार्टी जनहित में शांतिपूर्ण आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी, अपर कलेक्टर ने प्रतिनिधिमंडल को ज्ञापन प्राप्त कर उचित जांच व नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया।