मल्हारगढ/ महेश मरेठा / श्री सांवलिया सेठ मंदिर बरखेड़ा पंथ में श्रद्धालुओं की गहरी आस्था और विश्वास का परिचय दिसंबर व जनवरी माह में एक बार फिर देखने को मिला। मंदिर समिति द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अवधि में मंदिर के दान पात्र से कुल 3,52,915 रुपये की राशि प्राप्त हुई। इसके अतिरिक्त नवीन आजीवन एवं सामान्य सदस्यों द्वारा दी गई सदस्यता राशि एवं नगद दान के रूप में 1,06,200 रुपये का योगदान मंदिर को मिला। कुल मिलाकर टोटल 459115 रुपए का दान प्राप्त हुआ
दान राशि के साथ-साथ श्रद्धालुओं ने भगवान श्री सांवलिया सेठ को भेंट स्वरूप चांदी के आकर्षक आभूषण भी अर्पित किए। इनमें भगवान का भव्य चांदी की चैन , दीपक, मुकुट, तलवार, चांदी की ढाल, गाय, गदा सहित अन्य आभूषण शामिल हैं।
मंदिर समिति ने सभी दानदाताओं एवं श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भक्तों के सहयोग से मंदिर में धार्मिक, सामाजिक एवं सेवा कार्य निरंतर किए जा रहे हैं। समिति ने विश्वास जताया कि आगे भी श्रद्धालुओं का ऐसा ही सहयोग मिलता रहेगा और श्री सांवलिया सेठ की कृपा से मंदिर विकास के नए आयाम स्थापित करेगा।
posted by : Admin/Pointer Media
17 Jan 2026, 07:33 PMसांवलिया सेठ धाम में भक्तों ने बढ़ाया दान, मुकुट से लेकर गदा तक अर्पित, 4 लाख 59 हजार 115 रुपए का दान प्राप्त हुआ
