भादवामाता । मालवा की वैष्णोदेवी महामाया भादवामाता कि दानपेटी बुधवार दोपहर 12 बजे नायब तहसीलदार मृणालिनी तौमर की उपस्थिति में जिला सहकारी बैंक शाखा सावन के कर्मचारियों द्वारा खोलकर श्रद्धा भवन पर श्रद्धालुओं द्वारा भेंट की गई दान राशि की गणना की गई शाम तक चली राशी गणना से 20 लाख 74 हजार 590 रु नगद व 24 हजार 100 सौ रु की चिल्लर सहित कुल 20 लाख 98 हजार 690 रु की राशि मंदिर समिति को प्राप्त हुई । ये दानपेटी से निकली साथ ही दानपेटी से 200 सौ एवं कार्यालय से 100 ग्राम चांदी प्राप्त हुई है । इस दौरान प्रबंधक अजय ऐरन, सहायक प्रबंधक मनीष दुबे, क्षेत्र के पटवारी संयोग अथर्ट, नगर सेना के जवान व मंदिर के कर्मचारियों ने दान राशि की गणना की । इससे पुर्व 3 माह पहले 15 अक्टूबर को दानपेटी खोली गई थी । तब 19 लाख 77 हजार 180 रु, नगद सहित 163 ग्राम चांदी प्राप्त हुई थी । दान में मिली राशि से म मंदिर में विकास कार्य व रखरखाव किया जाता है ।
posted by : Admin/Pointer Media
17 Jan 2026, 09:34 AMतीन माह में भादवामाता की दानपेटी से निकली 21 लाख की दान राशि चांदी भी मिली ।
