आलोट/ दुर्गाशंकर पहाड़िया । अखिल भारतीय बलाई महासंघ रतलाम जिला के आलोट तहसील अध्यक्ष पद पर श्री शिवम् बामनिया को नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री मनोज परमार, महिला प्रदेश अध्यक्ष मति लता मालवीय, जिला प्रभारी संतोष अलोने, रतलाम जिला अध्यक्ष हीरालाल चौहान, युवा जिला अध्यक्ष जितू मालवीय एवं अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों की उपस्थिति में बामनिया को पदभार सौंपा गया।
इस मौके पर उपस्थित नेताओं ने नई नियुक्ति पर खुशी जताई और शुभकामनाएं दीं। आलोट के युवा नेता शिवम् बामनिया ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार और अन्य पदाधिकारियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे समाज और युवाओं के विकास के लिए हर संभव प्रयास करेंगे।
स्थानीय शुभचिंतकों ने भी बामनिया की नियुक्ति का स्वागत किया और इसे युवा नेतृत्व में एक सकारात्मक कदम बताया। सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यों में सक्रिय बामनिया के नेतृत्व से क्षेत्र में नई ऊर्जा आने की उम्मीद जताई जा रही है।
posted by : Admin/Pointer Media
16 Jan 2026, 12:10 PMशिवम् बामनिया बने अखिल भारतीय बलाई महासंघ आलोट तहसील अध्यक्ष, समाज में जताई खुशी
