मंदसौर  /अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल द्वारा बताया गया कि उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा 16 जनवरी 2026 को विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन करेंगे।

तय कार्यक्रम अनुसार उप मुख्यमंत्री देवड़ा 16 जनवरी 2026 को ग्राम आक्या बीका में प्रात: 11:30 बजे से दोपहर 2 बजे तक खेड़ा से टकरावद सड़क का भूमि पूजन करेंगे, आक्‍या बीका से मगराना सड़क का भूमि पूजन एवं ढाणी से भेरूजी सड़क का भूमि पूजन करेंगे। तत्पश्चात शाम 5 बजे ग्राम चावली में बोरखेड़ी से बाबूखेड़ा व्‍हाया चावली सड़क का भूमि पूजन करेंगे।