मन्दसौर। आज विशेष पर्व और ग्यारस (एकादशी) का पावन अवसर होने के बावजूद स्थानीय खाटू श्याम मंदिर में दर्शनार्थियों को भारी निराशा का सामना करना पड़ा। मंदिर के पट बंद होने के कारण बड़ी संख्या में भक्त बिना दर्शन किए ही वापस लौटने को मजबूर हो गए।
भक्तों में भारी रोष और निराशा- ग्यारस के दिन बाबा श्याम के दर्शनों का विशेष महत्व होता है, जिसके चलते सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। इनमें न केवल स्थानीय लोग शामिल थे, बल्कि दूर-दराज के क्षेत्रों से आए बाहरी भक्त भी बाबा की एक झलक पाने की उम्मीद लेकर पहुंचे थे।
हालाँकि, मंदिर के पट बंद मिलने से श्रद्धालुओं का उत्साह फीका पड़ गया। सबसे बड़ी शिकायत बिना किसी पूर्व सूचना के मंदिर बंद रखने को लेकर रही।  इंतजार में खड़े भक्तों को तब गहरा धक्का लगा जब उन्हें पता चला कि मंदिर दोपहर 3:30 बजे के बाद ही खुलेगा।