आलोट/ दुर्गाशंकर पहाड़िया- प्रतिवर्ष की तरह इस वर्ष भी स्वामी विवेकानन्द के जन्म दिवस 12 जनवरी को युवा दिवस के रूप में मनाया गया जहां विद्यालय के बच्चो एवं शिक्षको ने सामूहिक सूर्यनमस्कार एवं प्राणायाम किया ! संस्था प्राचार्य जाकिर मेव ने बच्चो को सम्बोधित करते हुए बताया की सूर्य नमस्कार से शरीर की रक्तसंचरण प्रणाली, श्वास-प्रश्वास की कार्यप्रणाली और पाचन-प्रणाली आदि पर असरकारक प्रभाव पड़ता है, यह अनेक प्रकार के रोगों के कारणों को दूर करने में मदद करता है, सूर्यनमस्कार के नियमित अभ्यास से शारीरिक एवं मानसिक स्फूर्ति के साथ विचारशक्ति और स्मरणशक्ति तीव्र होती है ! इस अवसर पर कार्यक्रम में राष्ट्रगीत, वन्दे मातरम तथा मध्य प्रदेश गान का सामूहिक गायन किया गया ! कार्यक्रम में शैलेन्द्र बड़गोत, गोविन्द शर्मा, दिनेश आंटेला, भेरू आंटेला , साया आमेठा, राजेंद्र बैरागी, दिलीप कुमार, अनूप तोमर, अतुल वर्मा, दिलीप बामनिया आदि शिक्षकगण मौजूद रहे !
posted by : Admin/Pointer Media
12 Jan 2026, 12:58 PMयुवा दिवस पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खजुरी देवड़ा में हुआ सामूहिक सूर्य नमस्कार का कार्यक्रम
