नीमच । ग्राम रेवली देवली के समीप रात्रि 10 बजे के लगभग भीषण सड़क हादसा हो गया जिसमें कंटेनर ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार पुलिसकर्मी  की मौत हो गई। उज्जैन के महानंदा नगर निवासी निखिलेश सिंह की मौत हो गई । सूचना मिलने पर   आला अधिकारी और बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी जिला चिकित्सालय पहुंचे । बताया जा रहा है कि यह हादसा पुलिसकर्मी के मनासा से नीमच आने के दौरान हुआ।  वर्तमान में निखिलेश सिंह नीमच पुलिस लाइन में पदस्थ था।