मंदसौर / अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल द्वारा बताया गया कि महिला एवं बाल विकास विभाग तथा जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया 8 जनवरी को प्रात: 8:30 बजे रतलाम से मंदसौर के लिए रवाना होंगी। प्रात: 10:00 बजे मंदसौर आएंगे। तय कार्यक्रम अनुसार महिला एवं विकास विभाग मंत्री तथा जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया स्थानीय कार्यक्रम में सम्मिलित होंगी। तत्पश्चात दोपहर 3:00 बजे मंदसौर से झाबुआ के लिए प्रस्थान करेंगी।
posted by : Admin/Pointer Media
07 Jan 2026, 06:16 PMमहिला एवं बाल विकास विभाग तथा जिले की प्रभारी मंत्री सुश्री भूरिया 8 जनवरी को मंदसौर दौरे पर
