भवानीमंडी । श्री लालचंद आदर्श विद्या मंदिर में बुधवार को शिशु वाटिका अभिभावक अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया ,इस समारोह में छोटे छोटे बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे, जिनको चित्तौड़ प्रांत के सचिव एवं कार्यक्रम के मुख्य वक्ता मानेंग पटेल ने संबोधित किया ।


मुख्य वक्ता मानेग पटेल ने अभिनंदन समारोह में बोलते हुए कहां  विद्या भारती के विद्यालयों से शिक्षा प्राप्त कर जो विद्यार्थी निकले हैं वे संस्कारों से पोषित होकर हमारे प्राचीन वैभव और हमारी संस्कृति को आगे बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पहले गुरुकुलों में जीवन मूल्यों की शिक्षा दी जाती थी लेकिन जब से लार्ड मैकाले की शिक्षा पद्धति ने अपने पैर पसारे है तब से हमारे संस्कार कम हो गए हैं लेकिन विद्या भारती में सब कुछ भारतीय संस्कृति के अनुसार ही होता है और विद्या भारती का उद्देश्य शिक्षा के साथ साथ संस्कार युक्त व्यक्ति का निर्माण करना है।

  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि समाजसेवी दुर्गा शंकर यादव थे। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विद्यालय प्रबंध समिति अध्यक्ष कमल सुरेका ने की। कार्यक्रम में योग शिक्षक पूर्व प्राचार्य राजकीय बिड़ला महाविद्यालय डॉक्टर अनिल गुप्ता व विद्या भारती जिला सचिव मुकुट बिहारी यादव विशिष्ट अतिथि थे।

 कार्यक्रम में शिशु वाटिका के बच्चों के अभिभावकों को सम्मानित किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में विद्यार्थियों के अभिभावक उपस्थित थे। साथ ही स्थानीय विद्यालय प्रबंध समिति के हरगोपाल माहेश्वरी, प्रकाश गुप्ता सीए, एडवोकेट हेमराज शर्मा,भवँर सिंह कछवाहा  आदि उपस्थित थे। अंत में विद्यालय प्रधानाचार्य रामस्वरूप सोनी ने सभी का आभार व्यक्त किया।