आलोट/दुर्गाशंकर पहाड़िया । मीणा कॉलोनी वार्ड नंबर 13 में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह चरमराती हुई नजर आ रही है। कॉलोनी में कहीं फूटी पाइपलाइन के कारण गंदा और मटमैला पानी स्वच्छ जल लाइन में मिल रहा है, जो नलों के माध्यम से सीधे घर-घर पहुँच रहा है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि नलों से बदबूदार और गंदा पानी आने के बावजूद वे पीने को मजबूर हैं, जिससे गंभीर बीमारियों का खतरा लगातार बढ़ रहा है। इंदौर में हाल ही में दूषित पानी पीने से 11 लोगों की मौत हो गई थी, लेकिन आलोट में स्थिति अब तक जस की तस बनी हुई है।
मीणा कॉलोनी में मजदूर वर्ग और आम नागरिक भय के माहौल में जीवन यापन कर रहे हैं। कई बार शिकायत करने के बावजूद संबंधित विभाग ने पाइपलाइन की जांच और मरम्मत नहीं की।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि फूटी पाइपलाइन को तत्काल दुरुस्त किया जाए और शुद्ध पेयजल की वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। लोगों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो किसी बड़ी जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता।
posted by : Admin/Pointer Media
03 Jan 2026, 10:19 AMइंदौर की मौतों के बाद भी आलोट में नलों में जहर जैसा पानी! मीणा कॉलोनी में घर-घर पहुँच रहा दूषित पानी, स्वास्थ्य संकट गहराया
