नीमच। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने दीवाली से एक दिन बाद प्रदेश में चार नेताओं का कद अचानक बढा दिया है। इसमें नीमच के पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पवन पाटीदार भी शामिल है। श्री पाटीदार को नई जिम्मेदारी पिछडा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूरे पिछडा वर्ग समाज उनके मोर्चें में आता है। पवन पाटीदार एक साधारण परिवार से आते है। नीमच में भाजपा जिलाध्यक्ष रहते हुए उन्होंने संगठन की मजबूती के क्षेत्र में खूब प्रयास किए और नीमच जिले की तीनों सीटें पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा लाखों वोटों से उन्हीं के नेतृत्व में जीती, यहीं नहीं जनपद, जिला पंचायत, पंच, सरपंचों के चुनावों में भी भाजपा को भारी बहुमत मिला। अब नई जिम्मेदारी मिलने के बाद पवन पाटीदार प्रदेश की राजनीति करेंगे। उनका कद नीमच के नेताओं से कई गुना अधिक बढ गया है।
एक पॉवरफुल नेता बने पाटीदार—
पिछडा मोर्चा के अध्यक्ष बनते ही पूरे प्रदेश में पवन पाटीदार के नाम की चर्चा होने लगी है। राजनीति में पवन पाटीदार का हस्तक्षेप तो रहेगा वहीं सीधे मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव सहित कई बडे नेताओं के संपर्क में रहेंगे। बताया जा रहा है कि विधानसभा चुनाव 2028 को लेकर जमीनी नेता पवन पाटीदार को जिम्मेदारी दी है, क्योंकि मध्यप्रदेश में ओबीसी वर्ग के तगडे वोट है। नीमच के सबसे ताकतवर नेता के साथ—साथ प्रदेश में भी पवन पाटीदार की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। विधायकों और मंत्रियों से भी ज्यादा पॉवरफुल पवन पाटीदार बन गए है।
posted by : Admin/Pointer Media
23 Oct 2025, 07:56 PMताकतवर नेता बन गए नीमच के पवन पाटीदार, प्रदेश के बडे नेताओं की गिनती में आए, प्रदेश पिछडा मोर्चा के अध्यक्ष बनने के बाद पॉवरफुल नेता बने पवन पाटीदार
← Back to Homepage
