मंदसौर / अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल द्वारा बताया गया कि उप मुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा 30 दिसंबर 2025 को विभिन्न कार्यों का लोकार्पण एवं भूमि पूजन करेंगे।तय कार्यक्रम अनुसार उप मुख्यमंत्री श्री देवड़ा प्रातः 11:00 बजे ग्राम रेवास देवड़ा में धुंधलेश्वर महादेव मंदिर में आयोजित राम कथा में सम्मिलित होंगे। प्रातः 11:30 बजे धमनार में टांकेड़ा से रावटी व्हाया झाकेड़ा पहुंच मार्ग का भूमि पूजन, निपानिया बड़वन से कुचडौद मार्ग का भूमि पूजन, धमनार से छाजूखेडा व्हाया बाबरेचा, दलौदा, लदुसा, रसूलपूर मार्ग का भूमिपूजन करेंगे। दोपहर 1:30 ग्राम रानीखेड़ी में 33/11 केव्ही विद्युत उप केंद्र निर्माण का भूमि पूजन करेंगे। तत्पश्चात दोपहर 3:00 बजे ग्राम बुगलिया में नगर वन देव डूंगरी का लोकार्पण करेंगे।
posted by : Admin/Pointer Media
29 Dec 2025, 09:15 PMउप मुख्यमंत्री देवड़ा 30 दिसंबर को करेंगे विभिन्न कार्यों को लोकार्पण एवं भूमिपूजन
