मल्हारगढ/ महिला बाल विकास विभाग द्वारा संचालित वन स्टॉप सेंटर, मंदसौर के तत्वावधान में अपेक्स कम्प्यूटर पर *वीर बाल दिवस* के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

 कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों के सर्वांगीण विकास के साथ उनमें आत्मविश्वास, संवाद कौशल एवं रचनात्मक सोच को बढ़ावा देना रहा।

कार्यक्रम में बाल विवाह, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, स्वच्छता, आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया आदि विषयों पर *वाद-विवाद, चित्रकला, ग्रुप डिस्कशन एवं कम्युनिकेशन गेम्स* जैसी विभिन्न रचनात्मक एवं बौद्धिक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। विजेता छात्रों को पुरस्कार प्रदान किए गए तथा सभी विद्यार्थियों को उपहार स्वरूप पेन वितरित किए गए।

कार्यक्रम में वन स्टॉप सेंटर से काउंसलर श्रीमती निर्मला चौहान एवं केसवर्कर फरजाना बी अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। अतिथियों ने बच्चों को प्रेरणादायक मार्गदर्शन प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।

कार्यक्रम में संस्था के डायरेक्टर  युनुस मोहम्मद, शबनम मंसूरी, प्रिया तोमर, शिल्पा मेघवाल, सुमन बैरागी, दीपक पाटीदार, निर्मला गुर्जर,  सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम का सफल संचालन राजनंदनी शक्तावत द्वारा किया गया, वहीं अंत में प्राचार्य पायल माली ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं आयोजन से जुड़े सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।