हस्ताक्षर अभियान चला कर दिया बाल विवाह मुक्त भारत का संदेश

मंदसौर  / महिला एवं बाल विकास विभाग जिला कार्यक्रम अधिकारी बी एल विश्नोई द्वारा बताया गया कि वीर बाल दिवस के अवसर पर बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत एक दिवसीय जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन सांदीपनि विद्यालय साबाखेड़ा में किया गया। जिसमें प्रधानमंत्री का आयोजित कार्यक्रम का लाइव टेलीकास्ट के माध्यम से प्रसारण दिखाया गया।

 विद्यालय परिवार की ओर से विनीत अग्रवाल प्रधानाचार्य, श्रीमती पारुल मंडलोई, श्रीमती श्वेता कपूर, मनीष बैरागी व विद्यार्थीयों की उपस्थिति रही। कार्यक्रम की इसी कड़ी में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें भाषण, निबंध, पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान पाने वालों को प्रमाण पत्र और शील्ड वितरित करके प्रोत्साहित किया गया।

2022 से प्रतिवर्ष 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस का आयोजन किया जाता है।  बच्चों को अपने समाज में बाल विवाह जैसी बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाने हेतु आगे आने को कहा है और साथ ही अपने स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देते हुए स्वस्थ समाज का निर्माण करने को कहा गया महिल बाल विकास विभाग की और से जिला समन्वय श्रीमती ममता खींची द्वारा  विद्यार्थियों से प्रश्नोत्तरी की गई महिला बाल विकास की ओर से जितेंद्र पाटीदार बाल संरक्षण अधिकारी, नितिन भावसार वन स्टॉप सेंटर, हरीश केसरिया जिला समन्वयक, उमराव जैन अध्यक्ष बाल कल्याण समिति की उपस्थित रही। कार्यक्रम के अंत में श्री दिनेश नागर द्वारा आभार प्रकट किया गया और अंत में हस्ताक्षर अभियान चला कर सभी को बाल विवाह मुक्त भारत अभियान हेतु शपथ दिलाई गई।