मंदसौर / कलेक्टर श्रीमती गर्ग ने जिले की ग्राम पंचायत के उप निर्वाचन को दृष्टिगत रखते हुए ग्राम पंचायत ईशाकपुर एवं मुण्‍डला की भौगोलिक सीमा से 5 कि.मी. की परिधि में स्थित कम्‍पोजिट मदिरा दुकान को 27 दिसंबर को दोपहर 3 बजे से 29 दिसंबर 2025 को मतदान समाप्ति तक के लिए शुष्‍क दिवस घोषित किया है। इस अवधि में ग्राम ईशाकपुर एवं मुण्‍डला की सीमा से 5 किलोमीटर परिधी में मदिरा का अवैध रूप से निर्माण, परिवहन, भण्‍डारण एवं विक्रय पूर्णरूप से निषेधित रहेगा।