आलोट/दुर्गाशंकर पहाडिया / सांदीपनि विद्यालय आलोट के दो प्रतिभाशाली छात्रों का गुजरात राज्य शैक्षणिक भ्रमण के लिए चयन हुआ है। यह भ्रमण  की अवधि 9 से 15 दिवस तक की थी। चयनित छात्रों में राजेश पवार, पिता मांगीलाल पवार, ग्राम जलोदिया तथा रौनक परमार, पिता संजय परमार, निवासी आलोट शामिल हुए।

विद्यालय के प्राचार्य फिरोज खान ने जानकारी देते हुए बताया कि यह चयन लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश शासन द्वारा किया गया, जिसके अंतर्गत प्रत्येक विकासखंड के सांदीपनि विद्यालय से दो छात्रों का चयन किया गया था। इस शैक्षणिक भ्रमण का सम्पूर्ण व्यय राज्य सरकार द्वारा वहन किया गया ।

विद्यालय के यात्रा प्रभारी गोपाल पोरवाल ने बताया कि भ्रमण के दौरान छात्रों को गुजरात के प्रमुख शैक्षणिक, वैज्ञानिक एवं सांस्कृतिक स्थलों का अवलोकन कराया गया। भ्रमण स्थलों में सोमनाथ मंदिर, गांधी आश्रम, आईआईएम अहमदाबाद, इसरो, साबरमती रिवरफ्रंट, आईआईटी गांधीनगर, दांडी कुटीर, साइंस सिटी, अक्षरधाम मंदिर, आनंद शहर, अमूल डेयरी, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी, सरोवर बांध, कैक्टस उद्यान एवं तितली गार्डन प्रमुख थे।

विद्यालय की शिक्षिकाओं कल्पना शर्मा, मीनल जैन, इशिका खींची सहित समस्त स्टाफ ने चयनित छात्रों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।