मंदसौर  / जिला स्तरीय जनसुनवाई के दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती एकता जायसवाल एवं सीईओ जिला पंचायत श्री अनुकूल जैन ने 79 आवेदकों की समस्याएं सुनीं।

जनसुनवाई में सभी अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि आम नागरिकों की समस्याओं का समय पर समाधान किया जाए एवं कोई भी व्यक्ति अनावश्यक परेशान न हो। लोगों को न्याय दिलाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

जनसुनवाई के दौरान आए विभिन्न प्रकरणों में त्वरित निर्देश जारी किए गए। रूनीजा निवासी कालु सिंह ने शासकिय भुमि पर से अवैध अतिक्रमण हटाने के संबंध में आवेदन प्रस्‍तुत किया। जिस पर त‍हसीलदार सुवासरा को जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। करनाली जागीर निवासी गोपाल ने गिट्टी क्रेशर मशीन हटाने के संबंध में आवेदन प्रस्‍तुत किया। जिस पर खनीज विभाग मंदसौर को जांच कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। मंदसौर निवासी अशोक ने कृषि भूमि पर थम्‍बे लगाने के संबंध में आवेदन दिया। जिस पर तहसीलदार मंदसौर को जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए।  

इसके अतिरिक्त जनसुनवाई में आर्थिक सहायता दिलवाने, कब्‍जा हटवाने, इलेक्‍ट्रीक सायकल प्रदाय करने, नामांतरण में नाम लिखवाने, समग्र आईडी में नाम जोड़ने, भूमि आवंटित करने एवं आवासीय प्‍लाट भूखंड में जांच करने जैसे विविध प्रकार के आवेदन प्राप्त हुए।