प्रतिवर्ष 150 बच्चों को प्रदान की जाएगी सहायता

मंदसौर / जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बल विकास विभाग बी. एल. बिश्नोई द्वारा बताया गया कि राष्ट्रीय बाल कोष (एन सी एफ) के अंतर्गत राष्ट्रीय सदभाव फाउंडेशन की प्रोजेक्ट असिस्ट  योजना में नई श्रेणी "केयर एंड एजुकेशन" का प्रावधान किया गया है। जिसके अंतर्गत प्रतिवर्ष 150 बच्चों को सहायता प्रदान की जाएगी। जो आतंकवादी हिंसा, वामपंथी उग्रवाद अथवा सीमा पार गोलीबारी के कारण अनाथ या निराश्रित हुए हैं। इन बच्चों के देखभाल एवं शिक्षा हेतु प्रदाय की जाने वाली वित्तीय सहायता का प्रावधान है।

राष्ट्रीय बाल कोष (एन सी एफ ) के अंतर्गत 25 वर्ष की आयु तक या उनकी शिक्षा पूर्ण होने तक (जो भी पहले हो) वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। उक्त संबंध में आवेदन जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास के कक्ष क्रमांक 306 से प्राप्त कर सकते है। आवेदन जमा की अंतिम दिनांक 27 दिसंबर 2025 है।