मंदसौर / प्रेक्षक श्री कृष्ण मोहन गौतम द्वारा आज तहसील गरोठ में पंचायत एवं नगरीय निकाय अंतर्गत जनपद पंचायत गरोठ, भानपुरा तथा नगर परिषद गरोठ, शामगढ़, भानपुरा एवं भैंसोदा मंडी की निर्वाचक नामावली में प्राप्त दावे एवं आपत्तियों की समीक्षा की गई।
समीक्षा के दौरान प्रेक्षक श्री गौतम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचक नामावली के वार्षिक पुनरीक्षण अंतर्गत प्राप्त सभी दावे एवं आपत्तियों का परीक्षण नियमानुसार समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि अंतिम सूची पूर्णतः त्रुटिरहित रूप से प्रकाशित हो सके। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची की शुद्धता ही स्वतंत्र एवं निष्पक्ष निर्वाचन की आधारशिला है, इसलिए प्रत्येक प्रविष्टि का सत्यापन गंभीरता से किया जाए। इस अवसर पर गरोठ एसडीएम श्री राहुल चौहान मौजूद थे।
posted by : Admin/Pointer Media
18 Oct 2025, 10:59 PMप्रेक्षक श्री गौतम ने निर्वाचक नामावली दावा-आपत्ति कार्य की प्रगति की समीक्षा की
← Back to Homepage
