मंदसौर/आगामी 27 दिसंबर से 4 जनवरी तक अति प्राचीन श्री धुंधरीपाल महादेव के परिक्षेत्र मे आचार्य श्री रामानुजजी के सानिध्य में आयोजित भव्य श्रीरामकथा महोत्सव में आमंत्रित करने भोपाल में मुख्यमंत्री डा. मोहनजी यादव से उप मुख्यमंत्री  श्री जगदीशजी देवड़ा के सानिध्य में आयोजन समिति के प्रतिनिधी मंडल ने मुलाकात कर निमन्त्रण सोंपा l 
मुख्यमंत्री जी ने 28 व 29 दिसंबर में किसी भी एक दिन आने  की स्वीकृति प्रदान की l 
 इस प्रसंग पर मंदसौर जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा , वरिष्ठ पत्रकार श्री ब्रजेश जोशी, श्री हरिकथा आयोजन समिति के अध्यक्ष श्री नरेंद्र अग्रवाल,  और कथा आयोजन समिति के प्रमुख पदाधिकारी सूत्रधार श्री शंभूसिंह कुशवाह,  श्री रमाशंकर शर्मा सहित बड़ी संख्या में भक्तगण आदि सम्मिलित थे l