भोपाल/मध्यप्रदेश पुलिस के जिला पुलिस लाइन उज्जैन में पदस्थ आरक्षक सौदान सिंह चौहान ने पावरलिफ्टिंग की क्लासिक बेंच प्रेस प्रतियोगिता में 82 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक अर्जित कर प्रदेश व विभाग का नाम रोशन किया।
आरक्षक सौदान सिंह चौहान ने पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाणा से सौजन्य भेंट की। डीजीपी ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन पूरे पुलिस बल का मनोबल बढ़ाता है।
आरक्षक सौदान सिंह चौहान आगामी ऑल इंडिया क्लासिक बेंच प्रेस प्रतियोगिता में मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। उन्हें हार्दिक शुभकामनाएँ
posted by : Admin/Pointer Media
17 Dec 2025, 08:10 AMखेलों में भी मध्यप्रदेश पुलिस की स्वर्णिम उपलब्धि
