गरोठ। मंदसौर जिले की गरोठ तहसील के ग्राम पीपल्या मोहम्मद में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्रवाई में 14 हेक्टेयर शासकीय चरागाह भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया। मुक्त कराई गई भूमि की अनुमानित कीमत करीब 1 करोड़ 40 लाख रुपये बताई गई है।
गरोठ एसडीएम राहुल चौहान के मार्गदर्शन में की गई इस कार्रवाई में नायब तहसीलदार विनोद शर्मा, नायब तहसीलदार रघुनाथ मचार, नायब तहसीलदार जिनेंद्र निगम तथा थाना प्रभारी बलवीर यादव की भूमिका रही।
कार्रवाई के दौरान राजस्व एवं पुलिस विभाग की टीम ने ग्राम पीपल्या मोहम्मद में स्थित शासकीय चरागाह भूमि से अतिक्रमण हटाया। इस कार्रवाई से करीब 14 हेक्टेयर सरकारी भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराया गया, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य 1.40 करोड़ रुपये है।
प्रशासन की इस कार्रवाई को शासकीय भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
