सीतामऊ कृषि उपज मंडी में प्याज की तुलाई में देरी से किसान परेशान हैं। किसान की माने तो 26 अक्टूबर की रात से प्याज मंडी में पड़ा है, लेकिन मजदूरों और तौल कांटों की पर्याप्त व्यवस्था नहीं होने से तुलाई व भराई में देरी हो रही है। किसान द्वारा मंडी कमेटी में शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं होने से किसान ने नाराजगी जताई है।
