मंदसौर/ मल्हारगढ / फिट युवा फॉर विकसित भारत के योजनान्तर्गत मल्हारगढ़ मंडल के शासकीय सांदीपनि विद्यालय मल्हारगढ में सांसद खेल महोत्सव को लेकर कन्या माध्यमिक विद्यालय से मैराथन दौड़ को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ किया गया । 

कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्वलित कर की गई । 

माँ सरस्वती की वंदना गीत के पश्चात सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य अशोक वाघेला द्वारा अतिथियों का पुष्प मालाओ से स्वागत किया गया । 

इस अवसर पर लोकतंत्र सेनानी मनोहरलाल जैन, सहकारिता प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक मदनलाल राठौर, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित, सांसद खेल महोत्सव के मंडल संयोजक दिनेश प्रजापति, भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष विजयवर्गीय ने मंच को संबोधित किया ।

 अतिथियों ने कहा कि जिस तरह विद्यार्थियों के जीवन मे शिक्षा का बड़ा महत्व है उसी तरह खेलो का भी बड़ा महत्व है । आज के बच्चे मोबाइल में ज्यादा व्यस्त रहते है और खेलो से दूर होते जा रहे है उन्हें वापस खेलो की ओर ध्यान आकर्षित करने के लिए सरकार ने सांसद खेल महोत्सव का आयोजन किया ताकि बच्चे खेलो के महत्व को समझे और उसके फायदो को जाने ।

 अतिथियों ने कहा कि खेलो से शारिरिक व्यायाम भी स्वतः हो जाता हैं जो हमारे जीवन के लिए फायदेमंद हैं।  मंच पर पूर्व मंडल अध्यक्ष जितेंद्र जाट,  मंडल महामंत्री समरथ गहलोत, खेल महोत्सव सह-संयोजक अरविंद पाटीदार, भाजपा किसान मोर्चा मल्हारगढ़ मंडल अध्यक्ष बाबूलाल डाका, जिला युवा मोर्चा मंत्री लोकपाल सहित कई अतिथिगण मंच पर उपस्थित थे ।

 कार्यक्रम के अंत मे आभार ब्लाक शिक्षा अधिकारी बद्रीलाल चौहान ने माना । सांसद खेल महोत्सव के मंडल संयोजक दिनेश प्रजापति ने बताया कि विद्यालय में शिक्षको ने कबड्डी, रस्साकस्सी, खो-खो वालीवाल सहित अन्य खेलों की खेलो की प्रतियोगिता आयोजित कराई गई । 

जो विद्यार्थी जीते है उन्हें विधानसभा स्तर पर ओर फिर लोकसभा स्तर पर प्रतियोगिता में खेलने का अवसर मिलेगा । इस दौरान जनप्रतिनिधि, शिक्षणगण ओर पत्रकार साथी उपस्थित रहे ।