शामगढ़। नगर में महर्षि वाल्मीकि जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर वाल्मीकि समाज द्वारा भव्य रथयात्रा निकाली गई, जिसमें समाज के युवाओं और श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ढोल-धमाकों और भजनों की गूंज के बीच रथयात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरी। रथ पर महर्षि वाल्मीकि जी की तस्वीर आकर्षक रूप से सजाई गई थी।