मंदसौर। जीवागंज में रविवार रात शरद पूर्णिमा पर गरबा और खीर वितरण कार्यक्रम के दौरान पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। मारपीट में दुर्गेश सोनी (38) घायल हो गया, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। दुर्गेश के अनुसार, अक्षय पिता सोनू रूनवाल ने गरबे के डंडे से उसके सिर पर वार किया, जबकि दो अन्य ने मारपीट की। आरोपियों पर गोली मारने की धमकी देने का आरोप भी है। पुलिस ने अक्षय, लक्की पिता विक्रम रूनवाल और सुजल पिता विनोद सोनी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
posted by : Admin/Pointer Media
26 Oct 2026, 08:54 PMगरबे के डंडे से युवक का सिर फोड़ा, तीन पर केस
