मंदसौर । जिले के दलौदा थाना क्षेत्र की कचनारा पुलिस चौकी अंतर्गत आक्या उमाहेड़ा गांव में गायरी समाज के एक परिवार के साथ दबंगों द्वारा मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है।
बताया जा रहा है कि मारपीट की घटना में परिवार के तीन-चार लोग घायल हुए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पीड़ित परिवार में दहशत का माहौल है।
पीड़ित परिवार ने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

अब सवाल यह है कि जब एक परिवार के कई सदस्य घायल होकर जिला अस्पताल में भर्ती हैं, तो संबंधित पुलिस चौकी और थाना पुलिस आरोपियों के खिलाफ क्या कार्रवाई करती है?
पुलिस प्रशासन से मांग है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए और पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान की जाए।
पीड़ित परिवार को न्याय मिलेगा या दबंगों के हौसले यूं ही बुलंद रहेंगे?
