भवानीमंडी । भवानीमंडी पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 18 किलो 185 ग्राम डोडा-चूरा सहित गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार 25 अक्टूबर को उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह मय जाप्ता गश्त पर थे। इस दौरान रेलवे स्टेशन के पास पीली कोठी से एक व्यक्ति को डिटेन किया गया।
तलाशी में उसके कब्जे 18 किलो 185 ग्राम डोडा-चूरा बरामद हुआ। आरोपी की पहचान प्रकाश पुत्र धुड़ाराम बिश्नोई (29), निवासी सांगडवा, थाना चितलवाना, जिला जालौर के रूप में हुई।
जिला पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देश पर थाना स्तर पर गठित टीम ने यह कार्रवाई थानाधिकारी प्रमोद कुमार के नेतृत्व में की। आरोपी के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है कि माल कहां से लाया गया और किसे देना था।
टीम में थानाधिकारी प्रमोद कुमार, उप निरीक्षक सुरेन्द्र सिंह, कानि. जीतराम, महेश कुमार (विशेष भूमिका) और हरीराम शामिल रहे।
