मंदसौर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) द्वारा कांग्रेस के देशव्यापी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के लिए नियुक्त केंद्रीय पर्यवेक्षक एवं कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता चरण सिंह सपरा मंदसौर पहुंचे। उनके आगमन पर कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्वागत एवं सम्मान किया।
चरण सिंह सपरा ने मंदसौर जिला कांग्रेस कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में मीडिया से चर्चा की। इस दौरान उन्होंने अभियान के संबंध में पत्रकारों से संवाद किया।

इससे पहले सर्किट हाउस में कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनकी अगवानी कर स्वागत किया। इस अवसर पर कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष मनजीत सिंह टुटेजा सहित अन्य कांग्रेस नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
केंद्रीय पर्यवेक्षक के मंदसौर दौरे को लेकर जिला कांग्रेस कार्यालय में राजनीतिक गतिविधियां देखने को मिलीं। प्रेस वार्ता के दौरान मीडिया के समक्ष अभियान से जुड़े विषयों पर चर्चा की गई।
