मंदसौर में जिला जेल के आगे पुलिया पर कार और बस की टक्कर हो गई, हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन टक्कर के बाद सड़क पर जाम लग गया, वाहनों की कतारें लगने से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा, इसी दौरान एक एम्बुलेंस भी जाम में फंस गई, काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही, जिसके बाद दोनो पक्षों में समझाईश के बाद मामला शांत हुआ और पुनः आवागमन सुचारू रूप से  शुरू हुआ।