शामगढ़। गौ माता को राष्ट्र माता का दर्जा दिलाने और गौ हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध सहित राष्ट्रीय कानून बनाने की मांग को लेकर 4 दिसंबर को भोपाल में गौ सम्मान आह्वान अभियान आयोजित होगा। अभियान के प्रचार-प्रसार के लिए संत प्रकाश नारायण गिरी महाराज ने शामगढ़ में बैठक ली। नगर परिषद अध्यक्ष कविता नरेंद्र यादव के निवास पर आयोजित बैठक में उन्होंने गौ रक्षा को राष्ट्र और संस्कृति की रक्षा का आधार बताया। इस दौरान गौ भक्तों ने भोपाल अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।