मंदसौर । मेघवाल समाज विकास परिषद, जिला मंदसौर के तत्वावधान में कल रविवार 25 अक्टूबर 2026 को प्रातः 10 बजे संजय गांधी उद्यान, मंदसौर में तृतीय मेघवाल समाज युवक-युवती परिचय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा ।
जिला सचिव श्री राधेश्याम सिनम ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सम्मेलन में मध्यप्रदेश के विभिन्न जिलों सहित अन्य राज्यों से भी समाजजन सम्मिलित होंगे। सम्मेलन का उद्देश्य विवाह योग्य युवक-युवतियों एवं उनके परिवारों को एक मंच पर लाकर परिचय के माध्यम से योग्य जीवनसाथी के चयन में सहयोग प्रदान करना है।
अतः समस्त समाजजनों से अपील है कि वे अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं तथा समाज की एकता, सहयोग एवं सामाजिक विकास को मजबूत बनाने में अपनी सहभागिता निभाएं ।
posted by : Admin/Pointer Media
24 Oct 2026, 02:18 PMमेघवाल समाज का तृतीय युवक-युवती परिचय सम्मेलन कल
