मंदसौर। कृषि उपज मंडी समिति मंदसौर में 24, 25 और 26 अक्टूबर 2026 को नीलामी कार्य स्थगित रहेगा। मंडी प्रशासन ने इस संबंध में सूचना जारी कर किसान, व्यापारी एवं अन्य संबंधित लोगों को अवगत कराया है।

जारी सूचना के अनुसार, 24 अक्टूबर शनिवार को माह का चतुर्थ शनिवार, 25 अक्टूबर रविवार तथा 26 अक्टूबर सोमवार को महर्षि वाल्मीकि जयंती के अवसर पर मंडी प्रांगण में नीलामी कार्य बंद रहेगा।

मंडी प्रशासन ने किसान बंधुओं से अपील की है कि वे उक्त तीनों दिनों में अपनी कृषि उपज विक्रय के लिए मंडी में लेकर नहीं आएं, ताकि उन्हें अनावश्यक परेशानी और असुविधा का सामना न करना पड़े।

— मंडी प्रशासन, कृषि उपज मंडी समिति, मंदसौर (मध्यप्रदेश)