सुवासरा, मंदसौर। मंदसौर जिले के सुवासरा थाना क्षेत्र में डिलीवरी कंपनी के वाहन से सामान चोरी होने का मामला सामने आया है। अज्ञात बदमाशों ने डिलीवरी कंपनी के वोल्वो वाहन का लॉक तोड़कर उसमें रखे करीब 25 से 30 बोरे/बॉक्स चोरी कर लिए। घटना के बाद क्षेत्र में ट्रक कटर गैंग की सक्रियता को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, डिलीवरी कंपनी के वोल्वो वाहन क्रमांक KA51AK6122 से अज्ञात बदमाशों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। मामले में सचिन सिंह पिता गजराज सिंह ठाकुर, निवासी शंकर जी के मंदिर के पास, फतेहपुर, कानपुर शहर, उत्तर प्रदेश ने सुवासरा पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है।

शिकायत के आधार पर सुवासरा पुलिस ने अज्ञात बदमाश के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है तथा चोरी की वारदात में शामिल आरोपियों और चोरी गए सामान का पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं।

अब देखना होगा कि सुवासरा पुलिस इस चोरी की वारदात का खुलासा कर आरोपियों तक कब पहुंचती है।