वैकल्पिक मार्ग के रूप में बिरलाग्राम ओवरब्रिज एवं इंगोरिया ब्रिज का उपयोग कर सकेंगे

रतलाम । पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के बेड़ावन्या–नागदा रेलखंड के मध्य स्थित समपार क्रमांक 103 (रतलाम फाटक) पर ट्रैक नवीनीकरण  कार्य किया जाना है। इस कार्य के दौरान सड़क यातायात की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उक्त समपार को सड़क यातायात के लिए बंद रखा जाएगा।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी श्री मुकेश कुमार द्वारा
जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को शाम 16:00 बजे से रात 20:00 बजे तक तथा दिनांक 23 अक्टूबर से 26 अक्टूबर 2026 तक दिन-रात लगातार उक्त समपार पर सड़क यातायात पूर्णतः बंद रहेगा।

इस दौरान वाहन चालक वैकल्पिक मार्ग उज्जैन लाइन स्थित बिरलाग्राम ओवरब्रिज एवं इंगोरिया ब्रिज का उपयोग कर  सकेंगे।

रेलवे द्वारा आमजन से अपील की जाती है कि उक्त अवधि में असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें तथा यात्रा के दौरान निर्धारित यातायात व्यवस्था का पालन करें।