सीतामऊ। लगातार हो रही तेज बारिश, बिजली फॉल्ट और आयोजन स्थल श्रीराम स्कूल मैदान में पानी भरने के कारण नगर परिषद एवं रावण दहन आयोजन समिति ने आज होने वाला रावण दहन स्थगित कर दिया है। बारिश के चलते मंच, लाइट सहित अन्य व्यवस्थाएं प्रभावित हुई हैं। नगर परिषद द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार अब रावण दहन का आयोजन कल शाम किया जाएगा। आयोजन को भव्य रूप से संपन्न कराने की तैयारी की जाएगी।