मल्हारगढ़। श्री बढ़वाले बावजी स्थान पर कुम्हारी रोड मल्हारगढ़ में शारदीय नवरात्रि की महानवमी श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ मनाई गई। इस अवसर पर स्थान पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर दर्शन किए और पूजा-अर्चना की।

कार्यक्रम के अंतर्गत सुबह 8 बजे अभिषेक, सुबह 9 बजे नवमी हवन, दोपहर 12 बजे गादी पूजन तथा दोपहर 12:15 बजे कन्या पूजन किया गया। इसके बाद दोपहर 1:15 बजे निःसंतान माताओं एवं बहनों के लिए विशेष रूप से खीर की प्रसादी रखी गई।

सेवादारों के अनुसार, जिन श्रद्धालुओं ने बावजी के यहां संतान प्राप्ति की मनोकामना के लिए खीर रखी थी और जिनके घर बालक या बालिका का जन्म हुआ है, उन्हें भी महानवमी के अवसर पर स्थान पर आने का आमंत्रण दिया गया था।

इस धार्मिक आयोजन में श्री बढ़वाले बावजी के मुख्य सेवादार राजेंद्रपुरी गोस्वामी सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे। पूरे आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धा और भक्ति का माहौल रहा। कार्यक्रम के अंत मे महाप्रसादी का वितरण किया गया ।