मल्हारगढ़। विजयादशमी के पावन पर्व पर मल्हारगढ़ पुलिस थाने में परंपरानुसार शस्त्र एवं पुलिस वाहनों का पूजन किया गया। इस अवसर पर एसडीओपी पिंटू सिंह बघेल एवं थाना प्रभारी अनिल रघुवंशी ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर शस्त्रों और पुलिस वाहनों का पूजन किया।

कार्यक्रम में थाना स्टाफ मौजूद रहा। विजयादशमी के अवसर पर पुलिसकर्मियों ने परंपरा का निर्वहन करते हुए पूजन में भाग लिया।