रतलाम ( नि प्र) अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास राठौर ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को ग्वालियर सड़क दुर्घटना के संदर्भ में ज्ञापन दिया है । अखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सह प्रवक्ता जगदीश राठौर ने ज्ञापन में वर्णित मुद्दों से मुख्यमंत्री से मांग की है कि ग्वालियर में गरीब परिवार के जिन तीन व्यक्तियों की मृत्यु हुई है उन्हें 50 -50 लाख का मुआवजा दिया जाए व घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा घायलों के समुचित उपचार की व्यवस्था की जाए तथा दोषी लोगों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया जाए । मृतकों के नाम है -पवन पिता विद्याराम राठौर ग्वालियर , हेमंत पिता बंटी राठौर ग्वालियर व विक्की राठौर। घायलों के नाम इस प्रकार है - राज राठौर शुभम राठौर व राधा राठौर निवासी ग्वालियर ।
posted by : Admin/Pointer Media
19 Oct 2026, 09:20 PMअखिल भारतीय राठौर क्षत्रिय महासभा राष्ट्रीय अध्यक्ष रामविलास राठौर ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन देकर ₹ 50-50 लाख व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने की मांग
