विधायक निवास पर हुई बैठक, यात्रा की रूपरेखा और जनभागीदारी पर किया गया विचार-विमर्श
तराना, उज्जैन। मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह द्वारा निकाली जा रही ‘सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा’ की तैयारियों को लेकर सोमवार को तराना स्थित विधायक निवास पर शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। विधायक एवं जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष महेश परमार के निर्देश पर आयोजित बैठक में यात्रा की रूपरेखा, व्यवस्थाओं और अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के निजी सहायक सचिन वत्स, यात्रा प्रभारी रविंद्र साहू, शहर कांग्रेस अध्यक्ष महेश रावल सहित कांग्रेस के वरिष्ठ पदाधिकारी और युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने यात्रा के आयोजन को व्यवस्थित बनाने तथा आवश्यक तैयारियों के लिए आपसी समन्वय पर विचार-विमर्श किया।

बैठक में यात्रा के संदेश को आमजन तक पहुंचाने और स्थानीय स्तर पर जनभागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। साथ ही सत्य, सनातन और सामाजिक समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई।

बैठक के माध्यम से कांग्रेस ने यात्रा की तैयारियों को गति देने और कार्यकर्ताओं के बीच समन्वय स्थापित करने की दिशा में पहल की।
तराना से सैय्यद नियामत अली की रिपोर्ट।

